दिल्ली सरकार ने शराब पर बढ़ाया 70 प्रतिशत वैट, पैट्रोल व डीजल भी हुआ मंहगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सरकार ने शराब पर बढ़ाया 70 प्रतिशत वैट, पैट्रोल व डीजल भी हुआ मंहगा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी दिल्ली में तीसरे लाॅक डाउन के साथ ही खुली शराब की बिक्री पर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शराब पर 70 प्रतिशत वैट बढ़ा दिया है जिसके तहत आज से शराब का सेवन करने वालों को अपनी जेबें और अधिक ढीली करनी पड़ेगी। दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री पर आज से ‘स्पेशल कोरोना फीस’ लगा दी है। इस कारण अब लोगों को शराब के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 70 फीसदी और जोड़कर पैसे अदा करने होंगे। दिल्ली सरकार ने यह फैसला सोमवार देर शाम लिया। साथ ही सरकार ने दिल्ली में पैट्रोल पर 1.67 पैसे व डीजल पर 7.10 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाये है। सरकार ने तीनो चीजों पर दाम बढ़ाकर दिल्ली का राजस्व घाटा पूरा करने की योजना तैयार की है। ताकि लोगों को अच्छी सुविधाये प्रदान की जा सके।
                                    गौरतलब है कि चालीस दिन बाद सोमवार को शराब की दुकानें जब फिर से खोली गयीं, तो दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ गयी थी। कुछ जगहों पर सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन भी किया गया था। कई जगह शराब की दुकानों को भीड़ के अनियंत्रित होने और सामाजिक दूरी का पालन न करने की वजह से बंद भी करना पड़ा। यही नहीं, कई जगह भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्के बल का इस्तेमाल भी करना पड़ा था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों पर सामाजिक दूरी नही रखने की सूरत में यह छूट वापस लेने की बात कही थी। ध्यान रहे कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार से लॉकडाउन की अवधि दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी। साथ ही ग्रीन और ओरेंज जोन में शराब और तंबाकू की दुकाने खोलने की अनुमति दी थी। लेकिन मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया था कि दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारों को भी सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना होगा। साथ सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पैट्रोल पर 1.67 पैसे व डीजल पर 7.10 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से दाम बढ़ाये गये है। इन पर भी सरकार ने वैट बढ़ा दिया है जिसे कोरोना सैस के रूप में ही देखा जा रहा है। सरकार का दावा है कि इससे सरकार दिल्ली में लोगों को सभी सुविधायें देने में सक्षम होगी। क्योकि अभी सरकार काफी नुकसान झेल चुकी है। और अभी भी कोरोना से लड़ाई जारी है जिसके लिए सभी संसाधन जुटाने जरूरी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox