
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सामाजिक कार्यकर्ता और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले अन्ना हजारे को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सोमवार को एक पत्र लिखा है। आदेश गुप्ता ने पत्र में कहा है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है, ये बात आप दिल्ली आकर लोगों को बताएं।
उन्होंने आगे लिखा कि, आपके ही नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी, आज वही पार्टी खुद इसमें लिप्त है। आदेश गुप्ता का यह खत उस वक्त आया है जब कुछ लोगों को फर्जी कंपनी बनाकर आम आदमी पार्टी को दो करोड़ का चंदा देने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है।
आदेश गुप्ता ने अपने खत में लिखा है, हमें याद है कि 5 अप्रैल 2011 को आपने दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार मिटाने के लिए जनलोकपाल विधेयक की मांग करते हुए तत्कालीन सरकार के खिलाफ आमरण अनशन किया था। आपके इस आंदोलन को दिल्ली समेत देशभर के लाखों लोगों का साथ मिला लेकिन आपके नाम पर कुछ लोगों ने स्वच्छ राजनीति व्यवस्था की वकालत करते हुए आम आदमी पार्टी नामक राजनीतिक दल का गठन किया, चुनाव लड़े और दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल ने गद्दी संभाली।
उन्होने यह भी लिखा कि, सरकार बनते ही प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, प्रोफेसर आनंद कुमार, कुमार विश्वास सरीखे लोगों को धकियाते हुए नए चेहरों को लोगों के सामने लाए। सोमनाथ भारती हो या संदीप कुमार, अमानतुल्लाह खान हो या जितेंद्र तोमर नामों की लंबी फेहरिस्त है। झूठे वायदे और झूठे इरादों और सांप्रदायिक राजनीति के बल पर सत्ता में पुनः आने के बाद दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा नियोजित सांप्रदायिक दंगों का दंश झेला है।
आदेश गुप्ता ने आप पर ऐसे ही कई आरोप लगाते हुए अन्ना हजारे से निवदेन किया है कि वह दोबारा दिल्ली आएं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं और भाजपा का साथ इस आंदोलन में दें।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार