नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली महिलाओं को प्रसूति में कार्य में बड़ी राहत देने के लिए सोमवार को श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के लिए एक मोबाइल एप और ऑनलाइन ओपीडी सिस्टम को लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बताया कि अब इस अस्पताल में 106 बिस्तरों से बढ़ाकर 281 किया जाएगा। केजरीवाल ने यह लॉन्चिंग डिजिटल माध्यम से की।
बता दें कि यह अस्पताल में मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में अग्रणी है और यहां हर साल 10 हजार डिलीवरी होती है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पैदा होने वाला हर 30वां बच्चा इस अस्पताल का होता है। एप के विकसित होने से किसी भी गर्भवती महिला को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और घर बैठे ही ओपीडी के लिए अप्वाइंटमेंट मिल जाएगा। केजरीवाल ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह चिकित्सालय दिल्ली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में बेड की समस्या खत्म होगी तो लोगों को काफी सहारा मिलेगा। 106 से 281 बेड होंगे तो महिलाओं को राहत भी मिलेगी।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस