डाबड़ी पुलिस ने रिसिवर व दो झपटमार पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डाबड़ी पुलिस ने रिसिवर व दो झपटमार पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बुध बाजार में एक महिला से मोबाईल झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को डाबड़ी पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने झपटमारों से चोरी का सामान खरीदने वाले एक आरोपी को भी साथ में पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से झपटा गया मोबाईल व वारदात में शामिल स्कूटी को जब्त कर लिया है।
द्वारका पुलिस जिला प्रवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि बुध बाजार में जब एक महिला सामान खरीद रही थी तो दो युवक स्कूटी पर आये और उसका फोन झपट कर फरार हो गये जिसकी सूचना महिला ने डाबड़ी थाने में दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर एसआई जगदीश व सिपाही देवेन्द्र ने कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी की मदद व स्थानीय खबरियों की सूचना पर आरोपी दिनेश पुत्र जमुना निवासी विजय एंक्लेव व बाबू दुबे पुत्र रामराज निवासी पोशंगीपुर जनकपुरी को पकड़ लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होने मोबाईल को 3 हजार रूपये में विशाल नामक युवक को बेच दिया है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी विशाल पुत्र जसवंत निवासी विजय एंक्लेव को भी पकड़ लिया और उसके कब्जे से मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों वारदात में शामिल स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox