दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चैबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,118 मामले सामने आए और 26 मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 1,36,716 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 1,22,131 मरीज ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में 10,596 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 5,560 संक्रमितों को घर पर पृथक-वास में रखा गया है। वहीं इस महामारी से अब तक 3,989 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अद्यतन बुलेटिन में बताया गया है कि इस महामारी से अब तक 3,989 लोगों की मौत हो चुकी है. बुलेटिन के अनुसार, पिछले चैबीस घंटे में 5,140 आरटीपीसीआर और 13,014 रैपिड एंटीजेन जांच की जा चुकी हैं.बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल 10,50,939 नमूनों की जांच हो चुकी है।

दिल्ली में सीरोलॉजिकल सर्वे दोबारा शुरू
वहीं दिल्ली में आज से फिर सीरोलॉजिकल सर्वे फिर से शुरू हो गया है. इसके लिए 1 अगस्त से 5 अगस्त के बीच सैम्पल इकठ्ठा किए जाएंगे. दिल्ली सरकार ने अब हर महीने सीरोलॉजिकल सर्वे कराने का फैसला किया है। सर्वे में सारी दिल्ली में हर आयु वर्ग के लोगों की रैंडम सैम्पलिंग की जाएगी। इससे पहले किए गए सीरोलॉजिकल सर्वे से ये पता चला था कि 23.48ः दिल्ली वाले अब तक कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। एनसीडीसी (नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल) और दिल्ली सरकार द्वारा कराए गए इस सर्वे में 23.48 फीसदी लोगों में कोविड के खिलाफ एंटीबॉडी पाया गया था. 27 जून से 10 जुलाई तक चले सर्वे में कुल 21387 सैम्पल लिए गए थे।
सीरोलॉजिकल सर्वे को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा,ष्आज से सीरोलॉजिकल सर्वे शुरू हो रहा है। सीरोलॉजिकल सर्वे में ब्लड का सैम्पल लिया जाता है और चेक किया जाता है कि आपके शरीर मे एंटीबॉडी बनी हैं या नहीं। अगर पॉजिटिव आया तो इसका मतलब है कि कोरोना हुआ था और आप ठीक हो गए और एंटीबॉडीज बन चुकी हैं शरीर में।”
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “पहले सीरोलॉजिकल सर्वे हुआ था तो रिपोर्ट आई कि 24ः लोग में एंटीबॉडी बन चुके हैं, तो कई लोगों को लगा कि 24ः लोग पॉजिटिव हैं. लेकिन ये गलत है, 24ः लोग पॉजिटिव नहीं हैं बल्कि पॉजिटिव होकर लोग ठीक हो चुके हैं। अब हम देखना चाहते हैं कि 1 या डेढ़ महीने के बाद इसमें कितना फर्क आया है… पिछली बार 24ः था, इस बार देखना चाहते हैं कि कितना फर्क आया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox