नजफगढ़ में कोविड का चालान काटना टीम को पड़ा भारी, आरोपियों ने गेट बंद कर किया जानलेवा हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में कोविड का चालान काटना टीम को पड़ा भारी, आरोपियों ने गेट बंद कर किया जानलेवा हमला

-पुलिस ने आरोपियों से टीम के सदस्यों को छुड़वाया, लेकिन नही की कोई कार्यवाही -आला अधिकारियों के दखल के बाद पुलिस ने की शिकायत दर्ज, अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोविड महामारी को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर चालान काटना टीम को उस समय भारी पड़ा जब टाईल्स गोदाम के मालिक व कर्मचारियों ने टीम के सदस्यों को घेरकर उनके साथ मारपीट की और एक अधिकारी का सिर फोड़ दिया तथा टीम के पांच अन्य कर्मचारियों को भी काफी चैटे आई है। हालांकि टीम के ईएम अमर सिंह व आलोक कुमार को टीम के अन्य सदस्यों के साथ पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया लेकिन आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नही की है। हालांकि पुलिस ने आला अधिकारियों के दखल के बाद शिकायत ले ली है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नही की गई है।
ईएम अमर सिंह व आलोक कुमार ने डीएम को शिकायत देते हुए बताया कि जिले की टीम 11 और 12 के सदस्य राणाजी एंक्लेव में अग्रवाल टाईल्स गोदाम पर छापा मारा था। जहां 15 से 20 लोग बिना मास्क के काम कर रहे थे। जब कोविड टीम ने उनका चालान काटने की बात कही तो पहले तो वो भड़क गये लेकिन फिर बाद में गोदाम के मालिक हरिओम दो चालान कटवाने को तैयार हो गये। इसके बाद उन्होने एकदम से गोदाम का दरवाजा बंद करवा दिया और हरिओम ने गाली गलौच देना शुरू कर दिया और फिर उन्होने मारपीट शुरू कर दी। उन्होने आसपास काम कर रहे दूसरे मजदूरों को भी बुला लिया और टीम के पांच सदस्यों को बंधक बना लिया तथा उनके मोबाईल, 20 हजार व 2 हजार रूपये छीन लिये। बड़ी मुश्किल से बाहर खड़े टीम के दूसरें सदस्यों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आकर मौके से गोदाम का ताला खुलवाया और टीम के घायल सदस्यों को आजाद कराया और उनके मोबाईल तथा पैसे वापस करवाये। उन्होने बताया कि इसके बाद टीम के सदस्य घायलों को अस्पताल लेकर गई और उनकी मरहम पट्टी कराई। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नही। जब आला अधिकारियों ने इस मामले दखल दिया और कार्यवाही के आदेश दिये तो पुलिस ने शिकायत तो ले ली लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की और ना ही कोई आरोपी गिरफ्तार किया गया।
एसडीएम विनय कौशिक ने बताया कि आरोपियों को बख्सा नही जायेगा। पुलिस को शिकायत दे दी गई है और कार्यवाही के लिए कहा गया है। वही ईएम आलोक कुमार ने डीएम नवीन अग्रवाल से कोविड ड्यूटी में लगे अध्यापकों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम की सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की है। इस मामले में ईएम अमर सिंह को सिर में चोट लगी है और उनकों पांच टांके आये हैं। वही आलोक कुमार ईएम, राम नारायण, प्रिस कुमार व चालक कुलवंत को काफी चोटे आई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। कुछ लोंगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox