पुलिस के लिए सरदर्द बने लाॅकडाउन में छूटे अपराधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस के लिए सरदर्द बने लाॅकडाउन में छूटे अपराधी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में अपराध के नाम पर छाई शांति अब एक दम से टूटने लगी है और अपराधी बिना किसी खौफ के अपराधों को अंजाम दे रहे है। जिसकारण पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। हालांकि अधिकारियों की माने तो लाॅक डाउन के दौरान जेल से बेल पर छूटे अपराधी एक बार फिर सक्रिय हो गये है जो रोजाना अपराध कर पुलिस के लिए सरदर्द बनते जा रहे है। हालांकि पुलिस रोजाना ही ऐसे अपराधियों को पकड़कर एक बार फिर सलाखों के पिछे भेज रही है लेकिन फिर भी द्वारका जिले में अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।
इस संबंध में जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाॅक डाउन के दौरान जिले के 39 अपराधी जो मर्डर, डकैती, चोरी, लूट व स्नैचिंग जैसे मामलों में लिप्त थे, उन्हे प्रशासन ने बेल पर छोड़ा था। हालांकि वो कुछ दिन तो शांत रहे लेकिन जैसे अनलाॅक डाउन शुरू हुआ वैसे ही उक्त अपराधियों ने क्षेत्र में वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से 14 अपराधियों को दौबारा वारदात में पकड़ लिया है। हालांकि बेल पर छूटे 39 अपराधियों में से 20 अपराधी दौबारा वारदात को अंजाम दे चुके है। जिनमें से 14 पकड़े भी गये हैं। पुलिस का कहना है कि पुलिस अपनी जान पर खेल कर अपराधियों को पकड़ती है लेकिन कानून लचीले होने की वजह से अपराधी छुट जाते है और फिर वारदातों को अंजाम देने में जुट जाते है। हालांकि एहतियात के तौर पर सभी थाना अधिकारी ऐसे अपराधियों पर नजर बनाये हुए है। वैसे भी कोरोना काल में लाॅकडाउन के दौरान भी पुलिस ने काफी अपराधियों व अवैध शराब के सप्लायरों पर शिकंजा कसा है और उन्हे पकड़कर सलाखों के पिछे भेजा है। फिर भी पुलिस का मानना है कि अपराधियों को ऐसे छोड़ना समाज के लिए काफी खतरनाक साबित हो रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox