
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिचाऊं कलां निगम वार्ड की पार्षद व भाजपा नेत्री नीलम कृष्ण पहलवान ने वीरवार को कैर गांव स्थित गौ सेवा केंद्र का निरिक्षण दौरा किया। इस मौके पर उन्होने गौ सेवा केंद्र में पौधा रोपण भी किया तथा गायों की सेवा को सुचारू बनाये रखने के लिए सेवा केंद्र को 11 हजार रूपये की आर्थिक सहायत का चेक भी भेंट किया।
इस अवसर पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि गायों की सेवा में जुड़ी सभी संस्थाऐं एक बहुत ही अच्छा काम कर रही है। उन्होने कहा कि जब से भाजपा पार्टी ने केंद्र की सत्ता संभाली है तब से गाय व किसान की दषा में काफी सुधार आया है। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके इस काम में किसी तरह की कोई परेशानी नही आये इसके लिए समृद्ध लोगों को ऐसे केंद्रों की आर्थिक मदद भी करनी चाहिए। उन्होने कहा कि हमने गाय को माता का दर्जा दिया है लेकिन माता की सेवा में भी पैसा खर्च होता है। जिसके लिए हमे आगे बढ़कर गौशालाओं व गौ सेवा केंद्रों की मदद करनी चाहिए। उन्होने इस अवसर पर गौ सेवा केंद्र का निरिक्षण भी किया और गायों को केंद्र में क्या-क्या सुविधायें दी जा रही है उसकी भी जानकारी ली। उन्होने केंद्र को आर्थिक मदद के तौर पर 11 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर उन्होने गौ सेवा केंद्र के प्रांगण में पौधा रोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ-साथ अनेकों गो सेवा भक्त भी उपस्थित थे।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार