दिवाली पर जनता को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में निगम, खोली जायेगी दूकानों की सील

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2024
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
October 18, 2024

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली पर जनता को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में निगम, खोली जायेगी दूकानों की सील

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरुवार को डब्ल्यू जेड 123 टोडापुर गांव, मेन रोड की संपत्ति को डी-सील कर दिल्ली में निगरानी समिति द्वारा सील की गई संपत्तियों को खुलवाने का अभियान शुरू किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है, क्योंकि भाजपा शासित तीनों नगर निगमों द्वारा निगरानी समिति द्वारा सील की गई संपत्तियों को डी-सील करने का अभियान आज से शुरू कर दिल्ली की जनता को बहुत बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि आज जब टोडापुर गांव की संपत्ति डी-सील की जा रही थी, तब संपत्ति के मालिक के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
आदेश गुप्ता ने कहा कि नगर निगम को यह निर्देश दिए गए हैं कि दिवाली से पहले सभी सील की गई संपत्तियों को डी-सील किया जाए। अफसरशाही को कम करने के लिए एक जोन में जितनी भी संपत्तियां सील हुई है उसके लिए एक ही फाइल बनेगी और सारी संपत्तियां डी-सील होंगी। उन्होंने कहा कि पिछले सालों में निगरानी समिति द्वारा गलत तरीके से बहुत सी संपत्तियों को सील किया गया। उस समय प्रदेश अध्यक्ष रहे मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा ने लगातार अपना विरोध दर्ज कराया, जिसके कारण उन्हें सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा था। दिल्ली भाजपा लगातार दिल्ली के व्यापारियों, निवासियों के हितों के लिए संघर्ष करती आई है जिसका सुखद परिणाम है कि पूरी दिल्ली के अंदर तीनों नगर निगमों के अंतर्गत आने वाली लगभग 3,000 संपत्तियों को डी-सील किया जा रहा है और उनके प्रमाण पत्र भी दिए जा रहे हैं।
आदेश गुप्ता ने कहा कि निगरानी समिति ने जब संपत्तियों को सील करने का काम शुरू किया था तो लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। दिल्ली सरकार ने भी भाजपा शासित नगर निगम की छवि को खराब करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सीलिंग के पक्ष में ही अपना बयान दर्ज कराया था। यह सोचकर राजनीति करते थे कि इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें उन लोगों की चिंता नहीं थी जिन्हें सीलिंग की वजह से अपने घर से, रोजगार से दूर होना पड़ा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के प्रति दिल्ली भाजपा की जो जिम्मेदारी है उसका निर्वहन करने के लिए जो मेहनत की गई है वह रंग लाई है और डी-सीलिंग का अभियान आज से शुरू हो चुका है। आने वाले समय में रोजगार की दिशा में व्यापारियों के लिए अच्छा अवसर आएगा और नगर निगम उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की संपत्तियां डीसील हो रही है उसे दिल्ली भाजपा शुभकामना संदेश भी भेजेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox