
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश विदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा कि कोविड -19 महामारी विश्व में तेजी से फैल रही है जिसके चलते अब कोरोना महामारी के पहले के मुकाबले ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को एक ही दिन में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस गेब्रीस ने कहा कि नए मामलों में से लगभग आधे उत्तर और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से हैं। दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया से भी बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, हम एक नए और खतरनाक चरण में हैं। महामारी को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कदम अभी भी आवश्यक हैं। बहुत से लोग घर पर रहने से निराश हैं और देश अपने समाजों को खोलने के लिए उत्सुक हैं। टेड्रोस ने कहा कि वायरस अभी भी तेजी से फैल रहा है। जबकि सामाजिक दूरी, मास्क और हाथ-धुलाई अभी भी सुरक्षा कार्य योजना का अहम हिस्सा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि शरणार्थियों के बीच मरने वालों की संख्या विशेष रूप से अधिक होगी, जिनमें से 80 प्रतिशत से अधिक विकासशील देशों में रहते है। उन्होने कहा कि भारत में कोरोना की तेजी पर सरकार ध्यान नही दे रही है जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकती है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार