नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गाजियाबाद/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की ऑनलाइन कार्यकर्ता बैठक संम्पन्न हुई, जिसमे निश्चय हुआ कि युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व विकास व चरित्र निर्माण के लिए शिविर लगाया जाए। इस अवसर पर केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज राष्ट्र को चरित्रवान युवा पीढ़ी की आवश्यकता है जिसके लिए इस शिविर के आयोजन का फैसला लिया गया है।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य के सानिध्य में सोमवार 1 जून से 7 जून तक जूम एप पर प्रातः व सायंकाल शिविर आयोजित होगा। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है वह निर्भीकता से समाज का मार्गदर्शन करता है। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य,महामंत्री आचार्य महेन्द्र भाई,आचार्य गवेन्द्र शास्त्री, व्यायामाचार्य सूर्यदेव,योगाचार्य मनोज आर्य,पवन सिंह आदि के बौद्धिक होंगे। प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता ने बताया कि श्री अरुण आर्य, योगाचार्य वरुण आर्य,शिविम मिश्रा,हिमांशु आर्य,विकास कुमार,राजकिशोर,सुरेन्द्र खोड़ीवाल,योगेंद्र कुमार शास्त्री, योगाचार्य बिजेन्द्र आर्य आदि ध्यान योगासन,दंड बैठक,लाठी, जुडो कराटे आदि आत्म रक्षा शिक्षण प्रदान करेंगे।समाजसेवी कृष्ण कुमार यादव व डॉ आर के आर्य(स्वदेशी आयुर्वेद,हरिद्वार) मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे।


More Stories
दिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल, तरणजीत सिंह संधू ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
वैश्विक तनाव का असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, कई शहरों में इंडक्शन चूल्हों का सहारा
पालम में चौधरी कृष्ण चंद्र सोलंकी को श्रद्धांजलि
फिट इंडिया कार्निवल 2026 में बहादुरगढ़ की प्रभावशाली भागीदारी
इंदरलोक क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
पौड़ी में महिला आयोग की जनसुनवाई, 18 मामलों पर हुई सुनवाई