केंद्र ने दी डिजिटल मीडिया को मान्यता, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केंद्र ने दी डिजिटल मीडिया को मान्यता, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश का डिजिटल मीडिया अब केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अधीन आ गया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया। इस बारे में फैसला बीते सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था। सरकार के इस फैसले से डिजिटल मीडिया से जुड़े लाखों लोगों को राहत मिलेनी की संभावना है।
अब डिजिटल मीडिया भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन और नियंत्रण में होगा। आदेश के अनुसार अब ऑनलाइन फिल्मों, ऑडियो-विजुअल कार्यक्रमों और ऑनलाइन समाचार और करेंट अफेयर्स (सम सामयिक) के कंटेट (सामग्री) सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे। सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश के अनुसार ऑनलाइन विषय-वस्तु प्रदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए फिल्म और दृश्य-श्रव्य कार्यक्रम औरऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर समाचार और समसामयिक विषय-वस्तु सूचना मंत्रालय के अधीन आएंगे। 
यहां बता दें कि पिछले काफी समय से देश में पत्रकार संघ डिजिटल मीडिया की मान्यता को लेकर सरकार से मांग कर रहे थे। कुछ राज्यों मंे तो इस मामले को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन भी हुए लेकिन अब केंद्र सरकार ने डिजिटल मीडिया से जुड़े करोड़ों लोगों को राहत देते हुए मान्यता दे दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox