Byju’s बना रहा  11%कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना जानें  कौन से  विभागों के कर्मचारी होंगे प्रभावित?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Byju’s बना रहा  11%कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना जानें  कौन से  विभागों के कर्मचारी होंगे प्रभावित?

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा –  देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी Byju’sके कर्मचारियों पर एक बार फिर अपने छंटनी का खतरा मंडरा रहा है। कंपनी के भारत CEO अर्जुन मोहन ने पुनर्गठन की कवायद तेज करते हुए लागत में कटौती की योजना तैयार की है।

रिपोर्ट के मुताबिक इसके तहत कंपनी में काम करने वाले करीब 4,000 कर्मचारियों को बाहर निकाला जा सकता है। पिछले हफ्ते ही अर्जुन मोहन को भारत में कंपनी का सीईओ बनाया गया था और अब उन्होंने कंपनी प्रबंधन को अपनी योजना के बारे में जानकारी दे दी है।

11%कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक, फंडिंग संकट से जूझ रही Byju’sकंपनी परिचालन ढांचे को सरल बनाने के लिए लागत में कटौती की योजना बना रही है। कारोबार के पुनर्गठन की इस कवायद के चलते आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी के कुल कार्यबल में से 11 फीसदी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। ये लगभग 4,000 कर्मचारी हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बेंगलुरु स्थित इस एडटेक कंपनी में कर्मचारियों की कुल संख्या करीब 35,000 है। इससे पहले जून 2023 में कंपनी ने 1000 लोगों को नौकरी से निकाला था।

किन विभागों के कर्मचारी होंगे प्रभावित?

हालांकि, जब इस संबंध में Byju’sके प्रवक्ता से जानकारी ली गई तो उन्होंने कंपनी के पुनर्गठन योजना के तहत प्रभावित होने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या बताने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने कहा है कि कंपनी के बिजनेस रीस्ट्रक्चरिंग का काम अंतिम चरण में है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई छंटनी का असर Byju’sको संचालित करने वाली इकाई थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के भारतीय कर्मचारियों के साथ-साथ आकाश के कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है।

एक साल में आधी हो गई कंपनी की वैल्यू!

गौरतलब है कि अमेरिकी निवेशकों ने पिछले साल Byju’sमें अपनी हिस्सेदारी कम कर दी थी। अमेरिकी एसेट मैनेजर ब्लैकरॉक ने कथित तौर पर एडटेक दिग्गज Byju’sका मूल्यांकन लगभग 50 प्रतिशत घटाकर 11।5 बिलियन डॉलर कर दिया है। पिछले साल जून 2022 में कंपनी की वैल्यू 22 अरब डॉलर आंकी गई थी। इस लिहाज से देखा जाए तो महज एक साल में ही यह आधा हो गया है। हालांकि, इस संबंध में कंपनी की ओर से कोई टिप्पणी जारी नहीं की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox