नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहतक/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/सिद्धार्थ राव/- भारत संचार निगम लिमिटेड रोहतक के महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अपने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल के मुख्य ग्राहक सेवा केंद्र को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। उक्त केंद्र रोजाना 10.00 से 2.00 बजे तक खुला रहेगा। उन्होने बताया कि कोई भी ग्राहक सरकार द्वारा जारी कोरोना महामारी से बचने के निर्देशों का पालन करते हुए ग्राहक सेवा केन्द्र का प्रयोग किसी भी प्रकार की सेवा लेने तथा बिल भुगतान के लिए कर सकता है। सुरेश कुमार ने बताया कि ग्राहक घर बैठे भी विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई ई-मेल पर लेने वाली सेवा जैसे कि फोन, इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, एफ टी टी एच की प्लान डिटेल व आई डी की प्रतिलिपि भेज सकते हैं।
श्री कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ के लिए सीएससी.बहादुरगढ़एटजीमेल.काॅम एवं 9428211644 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। ग्राहक अपने बिलों के भुगतान करने एवं अन्य सेवाओं के लिए बी एस एन एल की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग भी कर सकते हैं। ग्राहक सभी सेवाओं की जानकारी हमारे व्हाट्स एप हेल्पलाइन नम्बर 9466668383 पर हैल्प लिख कर व्हाट्स एप कर के भी प्राप्त कर सकते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड, भारत सरकार का उपक्रम है जो जरूरी सेवाओं के श्रेणी में आता है और इस संकट की घड़ी में अपनी भूमिका को मजबूती से निभा रहा है और निभाता रहेगा। उन्होने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र की सहायता से आप सारी सुविधाये घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है इसलिए घर में रहे सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रहने में सहयोग दें।


More Stories
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी
CM सैनी का बड़ा कदम: महिलाओं को नौकरी देने वाले उद्योगों को मिलेगी ज्यादा सब्सिडी
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
होली 2026 को लेकर कन्फ्यूजन दूर: जानिए किस दिन रहेगी सरकारी और बैंक छुट्टी
महंगे सामानों की खरीद पर सवाल, सिंधिया ने BSNL मामले में शुरू कराई कार्रवाई
डार्क पैटर्न पर नहीं चलेगी चालाकी, RBI ने बैंकों को दिया साफ संदेश