बढ सकती है भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की मुश्किल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बढ सकती है भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की मुश्किल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रायपुर पुलिस द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को नोटिस जारी कर 8 जून को पेश होने के आदेश से भाजपा प्रवक्ता की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। क्योंकि संबित पात्रा को सिविल लाइन पुलिस ने तीसरी बार यह नोटिस जारी किया है।
यहां बता दें कि संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद्र पाढ़ी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर आरोप लगाया था कि उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट से 10 मई को 1984 के सिख विरोधी दंगों और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बात की शिकायत लिखित में सिविल लाइन थाने में की गई थी जिसके आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। और भाजपा प्रवक्ता को नोटिस जारी कर दिया था।
मामले की जांच के लिए संबित पात्रा को सबसे पहले 19 मई को सिविल लाइन थाने में उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन 19 मई को संबित पात्रा के उपस्थित नहीं होने पर 2 जून की तारीख दी गई थी, फिर 2 जून को भी संबित उपस्थित नहीं हुए, अब तीसरा नोटिस 8 जून के लिए दिया गया है। संबित पात्रा को तीन बार नोटिस दी जा चुकी है लेकिन अब तक वे न तो उपस्थित हुए हैं और ना ही कोई जवाब आया है, अगर 8 जून को भी पेश नहीं होते हैं तो एक बार और नोटिस भेज सकते हैं। उसके बाद भी अगर वे पेश नहीं होंगे तो इस मामले में विधिक अभिमत लेकर एक पक्षीय कार्रवाई भी उनके खिलाफ की जा सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox