मानसी शर्मा / – मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भाजपा का हाथ थाम सकते हैं। सूत्रों का तो दावा यहां तक है इस बात पर मंथन चल रहा है कि ज्वाइनिंग का फॉर्मूला क्या रहेगा. सूत्रों ने ये भी कहा है कि कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. हांलाकि पिछले दिनों कमलनाथ ने बीजेपी में जाने के कयासों को खारिज कर दिया था।
ज्वाइनिंग फॉर्मूले पर जारी मंंथन
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारीके अनुसार पूर्व सीएम के भाजपा ज्वाइनिंग फॉर्मूले पर मंथन जारी है। बता दें कि बीजेपी ज्वाइन करने के लिए न सिर्फ उनका नाम बल्कि उनके बेटे का नाम भी सामने आ रहा है। दगरअसल कांग्रेस पार्टी की ओर से कमलनाथ को पीसीसी चीफ के पद से हटा दिया था। जिसके बाद से ही इस बात पर कयास लगना शुरु हो चुके थे कि क्या अब कमलनाथ भाजपा का हाथ थाम सकते हैं?
बीजेपी ज्वाइन कर सकते है कमलनाथ ?
भाजपा में ज्वाइनिंग को लेकर इस समय सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो चुकी है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मार्च माह में कमलनाथ भाजपा का दामन थाम सकते है। बताया जा रहा है कि न सिर्फ कांग्रेस पार्टी से पूर्व सीएम इस लिस्ट में कई अन्य नेताओं के भी नाम शामिल हैं। सूत्रों की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि पार्टी छोड़ने वाले तमाम नेताओं से भाजपा से संपर्क बनाना शुरु कर दिया है।


More Stories
T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पल में अफगानिस्तान को हराया
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद