BIGG BOSS कंटेस्टेंट के साथ हुआ रेप 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

BIGG BOSS कंटेस्टेंट के साथ हुआ रेप 

मानसी शर्मा / – टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’का सीजन भले ही खत्म हो जाए लेकिन उसके कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में छाए रहते हैं। दरअसल, बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट एक्ट्रेस और मॉडल ने अपने दोस्त के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित एक्ट्रेस के अनुसार, आरोपी दोस्त ने एक्ट्रेस को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

दर्ज की गई FIR

एक्ट्रेस और मॉडल ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि आरोपी शख्स उसे साल 2022 से जानता था। साल 2023 में एक्ट्रेस जब दिल्ली में थी तो उससे आरोपी ने कहा कि मेरे दोस्त तुमसे मिलना चाहता है। वो मिलने की जिद करने लगा। पीड़िता ने आगे कहा, जब आरोपी उससे मिलने आया तो, खुद कई सारा सामान लेकर लाया था। इसमें कुछ खाने पीने की चीजें थी।

शादी का करता था वादा

स्नैक खाने के बाद वह नशे में आ गई। पीड़िता के लाख मनाने के बाद भी आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी अक्सर उससे शादी का वादा करता था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के नाम पर आरोपी उसके न्यूड वीडियो और न्यूड मांगता रहता था।

वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

एक्ट्रेस और मॉडल ने कहा है कि जब भी वह उससे शादी की बात करती तो वो धमकी देता था कि विडियो वायरल कर दूंगा। यही नहीं पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि आरोपी ने उसका अबॉर्शन भी करवाया था। उससे मारपीट की और पैसे भी लिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 376/506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने जो बयान दर्ज कराए हैं उसके मुताबिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox