
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 10 मानव तस्करों को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से 14 बच्चों को छुड़ाया। यह घटना सात सितंबर की है। 14 बच्चों में सभी 12-14 साल के आयुवर्ग के हैं।
इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और छुड़ाए गए बच्चों को लाजपत नगर के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है। छुड़ाए गए बच्चे बिहार के विभिन्न हिस्सों से लाए गए थे और इन्हें दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की कई फैक्टरियों में मजदूरी करवाने के लिए ले जाए जा रहे थे। पुलिस की अभी जांच जारी है जिसके चलते पुलिस अभी ज्यादा कुछ कहने को तैयार नही है।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप