बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी 32 कार्टन अवैध शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी 32 कार्टन अवैध शराब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला अन्तर्गत बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने गंदा नाला के पास जांच के दौरान 32 कार्टन अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी की सैट्रो कार को जब्त कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाने के हवलदार राजबीर व मुकेश गश्त कर रहे थे तो उन्हे गंदे नाले पर एक सैट्रो कार आती दिखाई दी जिसको उन्होने रूकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा तो पुलिस ने उसे दबौच लिया। उन्होने बताया कि कोरोना काल में दिल्ली में शराब पर 70 प्रतिशत कोरोना सेस लगने से शराब की भारी कीमत का फायदा उठाते हुए शराब सप्लायर व माफिया हरियाणा की शराब लाकर दिल्ली में बेचते है जिसपर जिले की पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्यवाही कर रही है और लगभग रोजाना ही कोई न कोई शराब तस्कर व माफिया पुलिस के हत्थे चढ़ रहा है। हरिदास नगर पुलिस ने अब तक सीमांत क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई को लेकर काफी रोक लगाई है और भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। साथ अनेकों बदमाशो व अपराधियों को पकड़कर जेल पंहुचाया है पुलिस ने आरोपी प्रवीण उर्फ पुनित पुत्र दौलतराम निवासी गांव रानी खेड़ा दिल्ली को पकड़ा है। आरोपी पर नांगलोई व कंझावला में पहले से ही दो एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी से 32 कार्टन अवैध शराब व एक सैंट्रो कार जब्त कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox