अनलॉक-4 में मेट्रो ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी, परिचालन समय पर अभी संशय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अनलॉक-4 में मेट्रो ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी, परिचालन समय पर अभी संशय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘अनलॉक-4’ के दिशा-निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेनों के परिचालन की अनुमति मिलने के बाद इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अंतिम रूप देने के लिए एक सितंबर को मेट्रो रेल निगमों के सभी प्रबंध निदेशकों की एक बैठक बुलाई है। हालांकि मेट्रो ट्रेनों के परिचालन का सही समय एसओपी की मिटिंग के बाद ही तय हो पायेगा जिसे लेकर कई बार घोषणा की गई है लेकिन अभी भी परिचालन को लेकर संशय ही बना हुआ है।
अधिकारी के अनुसार देश में कुल 17 मेट्रो निगम हैं तथा मंत्रालय द्वारा एक विस्तृत एसओपी जारी होने के बाद वे स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी विस्तृत नियमावली जारी कर सकते हैं। अधिकारी के अनुसार पहले से ही इन सभी मेट्रो निगमों में वितरित कर दिए गए एसओपी पर एक सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विस्तार से चर्चा की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि सभी प्रबंध निदेशकों से मंत्रालय द्वारा वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किए गए एसओपी पर गौर करने कहा गया है। इन सारे सुझावों पर बैठक में विचार किया जाएगा और फिर उस हिसाब से एसओपी को अंतिम रूप दी जाएगी।
इसके अलावा एक अन्य अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किए गए अपने एसओपी पर पुनर्विचार करेगा और शीघ्र ही नया एसओपी जारी करेगा। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार रात अनलॉक-4 के लिए दिशानिर्देश जारी किए, जिसके तहत मेट्रो रेल को सात सितंबर से चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो सेवाएं के बहाल होने के बाद मेट्रो परिसरों एवं ट्रेनों में मास्क लगाना एवं अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि वह दिल्ली मेट्रो का संचालन सात सितंबर से चरणबद्ध रूप से शुरू किए जाने की अनुमति मिलने से खुश हैं। वहीं दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘अनलॉक-चार के तहत गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली मेट्रो सात सितंबर से क्रमबद्ध तरीके से लोगों के लिए अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox