
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने उद्योग विहार इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। हालांकि मौके से संचालक धनंजय फरार होने में सफल रहा। सेंटर में काम कर रहे चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। इस कॉल सेंटर के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही थी।
धोखाधड़ी के एक मामले में स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के सागरपुर निवासी नवीन को गिरफ्तार कर रखा है। वह पांच दिन की रिमांड पर है। उसने पूछताछ के दौरान उद्योग विहार इलाके में संचालित साक्षी एंटरप्राइजेज के बारे में बताया कि उसके संचालक धनंजय के साथ वह काम कर चुका है। उसी आधार पर निशानदेही के लिए टीम कॉल सेंटर में पहुंची थी। पुलिस को देखते ही आरोपित संचालक फरार हो गया। सेंटर में एक युवक व तीन युवतियां काम करती मिलीं। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे लोग डाटा इकट्ठा करते हैं। आगे जॉब दिलाने के नाम पर बातचीत करने के साथ ही पैसों के बारे में धनंजय बात करता है।
स्टेट क्राइम ब्रांच में एएसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि नवीन को लेकर टीम कॉल सेंटर में पहुंची थी। जब पूछताछ की गई तो पता चला कि कॉल सेंटर के पास कोई कागजात नहीं। फिर उद्योग विहार थाने को सूचना दी गई। इधर, उद्योग विहार थाना प्रभारी सतबीर सिंह का कहना है कि जल्द ही धनंजय को गिरफ्तार किया जाएगा।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी