AI समिट विरोध मामला: यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु पर कार्रवाई!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

AI समिट विरोध मामला: यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु पर कार्रवाई!

-पुलिस ने मामले के संदर्भ में क्या कहा-

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  एआई समिट में यूथ कांग्रेस कs प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को अरेस्ट कर लिया है। 23 फरवरी को पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था और अब उनकी गिरफ्तारी हो गई है। अब उन्हें अदालत में पेश कर कस्टडी की मांग की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिससे साफ होता है कि एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट की साजिश और प्लानिंग में उदय भानु चिब शामिल थे।

क्या कहना है पुलिस का
पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई तक जाने के लिए उदय भानु से पूछताछ जरूरी है। जिसके लिए उन्हें हिरासत में लेने की आवश्यकता है। बता दें कि प्रोटेस्ट मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों से उदय भानु का आमना-सामना कराया जाएगा। इससे साफ हो सकेगा कि प्रदर्शन का प्लान, कहां और कब किया गया। इससे पहले कल दिल्ली पुलिस ने उदय भानु से तिलक मार्ग थाने में करीब 20 घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें 24 फरवरी की तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि भारत मंडपम में हाल ही में समाप्त हुए एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के बाद जमकर आलोचना हुई। भाजपा ने भी इस कृत्य की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए और भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का विरोध किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं का हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox