AAP Party
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा 2022 चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तराखंड के लोग दिल्ली की तरह वहां भी काम चाहते थे, हमने फैसला किया है कि हम सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लगातार प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क में हैं और उत्तराखंड का दौरा भी कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि लोग दिल्ली मॉडल को उत्तराखंड में भी चाहते हैं. उत्तराखंड में भी बिजली, शिक्षा, रोजगार,स्वास्थ्य के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार बनाकर यहां दिल्ली की तरह काम करे। श्री सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि श्उत्तराखंड के लोग दिल्ली की तरह वहां भी काम चाहते थे, हमने फैसला किया है कि हम सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मुझे खुशी है उत्तराखंड के वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि वो चर्चा के लिए तैयार हैं. वो समय और स्थान बता दे मैं आने के लिए तैयार हूं।


More Stories
दिनदहाड़े लूट का सनसनीखेज खुलासा: 10.65 लाख की वारदात सुलझी
“घायल हूं इसलिए और भी खतरनाक हूं” — राघव चड्ढा का बड़ा बयान
रोहिणी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 18 चोरी के वाहन बरामद
पंजाबी बाग में ड्रेन सफाई को मिली नई रफ्तार, दो आधुनिक मशीनों का शुभारंभ
संगम पार्क में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
मिलोकिड्ज प्रीस्कूल एंड डेकेयर, अंबिका विहार के नन्हें बच्चों ने अपना पहला एनुअल डे “यूनोइया” धूमधाम से मनाया