मोहन गार्डन पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की ड्रग्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहन गार्डन पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की ड्रग्स

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहन गार्डन पुलिस ने पोसवाल चैक से एक अफ्रीकन ड्रग्स सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे गश्त के दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा। आरोपी से पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी इंटरनेशनल मार्किट में 50 लाख रूपये कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इसकी सूचना अफ्रीकन अंबेसी को दे दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि मंगलवार को गश्त के दौरान जब पुलिस टीम के एसआई जगबीर, सिपाही अश्वनी व अजय तथा चालक हवलदार मुकेश मोहन गार्डन के पोसवाल चैक पर 55 फुटा रोड़ पर चैक्रिग कर रहे थे तो उन्हे एक अफ्रीकन नागरिक आता दिखाई दिया लेकिन उक्त शख्स पुलिस को देखकर वापिस मुड़कर जाने लगा जिसपर पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया और उसकी जांच आरंभ की। पुलिस को उसके पास से एक पाउच बरामद हुआ जिसमें कुछ सफेद पाउडर था। जिसकी सूचना एसीपी विजय सिंह व एसएचओ बलजीत सिंह को दी गई। अधिकारियों ने उस पाउच की जांच कराई तो पता चला की यह तो हेरोइन ड्रग्स है। जिसपर पुलिस ने उस अफ्रीकन नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में उसकी पहचान जाॅन जैकस पुत्र जोरो निवासी गैगनोवा, पीएफ आइवरी कोस्ट अफ्रीका के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बताया कि गरीबी के चलते वह बिजनेस विजा पर भारत आया था ताकि कुछ काम कर सके लेकिन यहां वह कुछ गलत विदेशियों की संगत में फंस गया और ड्रग्स सप्लाई का काम करने लगा। उसके साथ कुछ लड़कियां भी रहती थी जिनका वह खर्चा वहन करता था। पुलिस ने इसकी सूचना विदेश मंत्रालय को भी दे दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox