नजफगढ़ थाना पुलिस की जनसेवा के कायल हुए अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ थाना पुलिस की जनसेवा के कायल हुए अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते लाॅक डाउन के दौरान  नजफगढ़ थाना पुलिस की जनसेवा चर्चा का विषय बन गई है। जिसे देखते हुए रविवार को अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज वी के दहिया भी अपनी धर्मपत्नी के साथ नजफगढ़ थाना पंहुचे और भोजन तैयार करने से लेकर भोजन वितरण तक के काम का निरिक्षण किया। वह नजफगढ़ पुलिस के काम से काम से इतने प्रभावित हुए की उन्होने स्वयं पुलिस के साथ मिलकर गरीबों को भोजन वितरण किया और पुलिसकर्मियों को इस निस्वार्थ जनसेवा के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके काम को अतुलनीय बताया। यहां बता दे कि पुलिसकर्मी बगैर किसी बाहरी मदद के रोजाना अपनी जेब से थाना परिसर में गरीबों व जरूरतमंदों को खाना बांटने का काम कर रहे है। नजफगढ़ थाना पुलिस की इस निस्वार्थ जनसेवा के द्वारका के अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज भी कायल हो गये है।

अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज वी के दहिया व उनकी धर्मपत्नी गरीबों को
खाना बांटते हुए।


                                 रविवार को द्वारका के अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज वी के दहिया ने नजफगढ़ थाने का दौरा किया और वहां चल रह भंडारे का निरिक्षण भी किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी उनके साथ थी। एसीपी नजफगढ़ विजय सिंह ने उन्हें परिसर में पुलिसकर्मियों की जनसेवा के बारे में विस्तार से बताया और किस तरह पुलिसर्मी इस भंडारे को चला रहे है इस पर भी चर्चा की। पुलिस की निस्वार्थ जनसेवा को देखकर श्री दहिया काफी प्रभावित हुए और भोजन वितरण के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने तथा कोरोना महामारी से बचाव के लिए घरों में रहने के संदशों के प्रति भी उन्होने रूचि दिखाई। इस अवसर पर उन्होने कहा कि वैसे तो पूरी दिल्ली में पुलिस अच्छा काम कर रही है लेकिन नजफगढ़ पुलिस का काम वास्तव में ही सराहनीय है। पुलिस कर्मियों की निस्वार्थ जनसेवा से वह काफी प्रभावित है। और सबसे बड़ी बात की महिला पुलिसकर्मी स्वयं भोजन बनाने में सहयोग दे रही है एक सराहनीय काम है। इस अवसर पर उन्होने अपनी पत्नी के साथ गरीबों व जरूरतमंदों को खाना भी वितरित किया। नजफगढ़ एसएचओ सुनील कुमार ने उनका इस नेक काम में सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox