एक सार्थक प्रयास संस्था ने किया कोरोना वारियर्स को सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक सार्थक प्रयास संस्था ने किया कोरोना वारियर्स को सम्मानित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक सार्थक प्रयास संगठन ने वीरवार को झाड़ौदा गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एमपी हाॅल में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। संस्था की अध्यक्षा किरण राठी व समाजसेवी संजय राठी ने कोरोना काॅल में जरूरतमंदों व भूखों को खाना खिलाने व राशन वितरण में अपना पूरा सहयोग देने वाले स्कूल के वाईस प्रिंसिपल श्रीभगवान यादव व स्कूल के एसओ तथा नजफगढ़ के कोरोना के एग्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट सुचेत सिंह को शाॅल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्था ने कोराने काल में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए समाजसेवी सुनील वशिष्ठ व केशव गौतम को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर झाड़ौदा के बाबा हरिदास लोक सेवा मंडल के अध्यक्ष हरबीर सिंह व कोरोना के समन्वयक तारीफ सिंह भी मौजूद थे।


इस अवसर पर समाजसेवी संजय राठी ने कहा कि कोरोना काल में लाॅकडाउन के दौरान जिन लोगों ने अपने जीवन की परवाह किये बगैर जरूरतमंदों व गरीबों की जो निस्वार्थ सेवा की है वह वाक्यई तारीफ के काबिल है। उन्होने बताया कि झाड़ौदा स्कूल में पूरा तीन महीने तक लगातार वाईस प्रिंसिपल श्रीभगवान यादव व एसओ सुचेत सिंह ने राशन वितरण व भोजन वितरण की बागडौर संभाले रखी और हर जरूरतमंद तक सहायता पंहुचाने का काम किया। इलाके के लोगों में उनके इस कार्य की भूरि-भूरि प्रंशसा की जा रही है। हमारी संस्था ने भी उन्हे सम्मानित किया है ताकि और लोग भी इससे प्रेरणा ले सके और ऐसे अवसरों पर जब देश व समाज को आपकी जरूरत हो तो आप अग्रणी बने और निस्वार्थ सेवा करें। वहीं संस्था की अघ्यक्षा ने कहा कि उनकी संस्था ऐसे लोगों का सम्मान करने से कभी पिछे नही हटती जो अपनी जान की परवाह किये बगैर देश व समाज सेवा करते हैं। उन्हे गर्व है कि वह एक ऐसा काम कर रही है जिसके समाज में सार्थक परिणाम जाने है। उन्होने संस्था की तरफ से सम्मानित लोगों को बधाई दी। इस मौके पर वाईस प्रिंसिपल श्रीभगवान यादव ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह और उनकी स्कूल टीम सिर्फ अपना फर्ज निभा रही थी। सरकार ने उन पर भरोसा किया था और उन्हे राशन व भोजन वितरण की जिम्मेदारी दी थी जिसे उन्होने अच्छे ढंग से वितरित करने का एक प्रयास किया। मैं इस सम्मान के लिए संस्था का आभार व्यक्त करता हूं। सम्मान समारोह के बाद सभी ने चाय पर सभी से गुफ्तगु की और अपने विचार सांझा किये। सम्मान समारोह के अंत में सभी ने मिलकर पौधा रोपण किया और स्कूल प्रांगण में फलदार पौधे लगाये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox