

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,: नई दिल्ली छठ पूजा से पहले दिल्ली की यमुना में मरी मछलियां मिलने पर सियासत तेज हो गई है. प्रवेश वर्मा ने AAP पर साजिश का आरोप लगाया, तो सौरभ भारद्वाज ने यमुना प्रदूषण को लेकर सरकार को घेरा.
आरोपों पर AAP का जवाब
छठ महापर्व की तैयारियां जोरो-शोरों से हो रही है, लेकिन त्यौहार से पहले दिल्ली में यमुना नदी को लेकर सियासत तेज हो गई है. 15-16 नवंबर को यमुना किनारे छठ पूजा का आयोजन होना है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. इससे पहले नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने का मामला सामने आया है. दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने इसका आरोप आम आदमी पार्टी पर लगाया है, जिसके बाद नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार के आरोपों पर पलटवार किया है.

यमुना की सफाई का मुद्दा हमेशा ही चर्चा में रहता है. इसी दौरान छठ से पहले नदी में मरी मछलियों का मिलना राजनीतिक तूल पकड़ रहा है. प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ लोग जानबूझकर मरी हुई मछलियां यमुना में डालकर सरकार की छवि खराब करने और छठ पूजा से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने मामले में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं.
‘माहौल को बिगाड़ने की कोशिश है’
प्रवेश वर्मा ने कहा, “जैसे ही यमुना में फेरी सेवा शुरू हुई, हमारे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग नदी में मरी हुई मछलियां डाल रहे हैं. छठ का त्योहार आने वाला है और वे माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने इस माहौल को बिगाड़ने के लिए ऐसी ओछी राजनीति का सहारा लिया है. मैंने अपने विभाग को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है और वे आज ऐसा कर रहे हैं. इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच की जाएगी. वे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं या उनके क्या संबंध हैं. सब कुछ सामने लाया जाएगा. सच सबके सामने आ जाएगा.”

FIR दर्ज करने की मांग की है
इस मामले में दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने सोनिया विहार थाने के SHO को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने की मांग की है. पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ अज्ञात लोग जानबूझकर यमुना में मरी हुई मछलियां डाल रहे हैं, ताकि दिल्ली सरकार की छवि खराब की जा सके. विभाग ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
सौरभ भारद्वाज का पलटवार
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार के आरोपों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि मंत्री मौखिक कह रहे हैं कि मरी हुई मछली कहीं से लाकर यमुना में डाली गई मगर शिकायत में ये बात कहीं नहीं लिखी है. सभी जानते हैं मछलियां प्रदूषित पानी से मरी होंगी. शायद डर गए कि जांच होगी तो यमुना के प्रदूषण की पोल खुल जाएगी. सरकार जांच करवाये कि हजारों मछलियां कैसे मर गई? जांच से डर गए मंत्री प्रवेश वर्मा?





More Stories
द्वारका एक्सप्रेसवे पर धुंध के कारण ट्रक से टकराई एसयूवी, चालक की मौत
दून में दबंगई दिखाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इस वर्ष हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन, 250 स्टालों का होगा पर्दापण
Mohit Yadav Wins Bronze at Commonwealth Karate Championship in Glasgow
शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26…काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष