

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो,: मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. यह नई दरें 12 नवंबर 2026 यानि आज से लागू हो गई हैं. कंपनी ने बढ़ी कीमतों के लिए इनपुट लागत, चारे और किसानों से दूध खरीदने की बढ़ी हुई लागत का हवाला दिया है. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध के सबसे बड़े सप्लायर हैं. कंपनी ने इससे पहले इसी साल 14 मई को भी दूध के दाम बढ़ाए थे. मई 2026 से पहले कंपनी ने अप्रैल 2025 में दामों में वृद्धि की थी.
तुगलकाबाद स्थित मदर डेयरी दूध की दुकान पर दूध लेने पहुंचे ग्राहक भूप सिंह ने ईटीवी भारत को बताया कि जब आज वह दूध लेने के लिए मदर डेयरी की दुकान पर पहुंचे हैं तो उन्हें पता चला कि आज प्रति लीटर 4 रुपये दूध के दाम में बढ़ोतरी हुई है. ये सुनकर वे हैरान हो गए, क्योंकि वह पुराने रेट के हिसाब से दूध का पैसा लेकर आए थे, लेकिन अब दूध के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब उन्हें ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है.
भूप सिंह ने बताया कि महंगाई बहुत बढ़ी हुई है. ऐसे में दूध के दाम में इतना ज्यादा बढ़ोतरी आम लोगों की जेब पर काफी असर डालेगा. राशन पहले ही महंगा है. अब तो दूध भी महंगा हो गया है. अब अपने बच्चों को दूध भी ना पिलाए, सरकार को एक बार इस पर विचार करना चाहिए. ताकि ऐसी कंपनियों पर जो खाने-पीने की दाम में लगातार बढ़ोतरी कर रहे हैं, उन पर अंकुश लगाया जा सके.
वहीं दूध लेने पहुंचे ग्राहक सरवन कुमार झा बताते हैं कि पहले भी दूध के दाम में 2 रुपये बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन इस बार तो 4 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो जेब पर काफी असर डालेगा. महंगाई लगातार बढ़ता जा रहा है. हम लोगों की कमाई कम है. ऐसे में दूध के दाम में बढ़ोतरी आम जनता पर काफी असर डालेगा.
दूध लेने पहुंचे ग्राहक विक्रम कुमार ठाकुर बताते हैं कि दूध का दाम बढ़ा दिया है ये बहुत परेशानी वाली बात है. पहले भी दूध का दाम में बढ़ोतरी हुआ था. फिर दूध का दाम बढ़ गया है. अब पता नहीं आगे और कितना दाम बढ़ेगा. अब तो हम लोगों के लिए दूध खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा ऐसा लग रहा है. क्योंकि 4 रुपये एक बार में बढ़ाना प्रति लीटर के हिसाब से बहुत ज्यादा महंगाई हो जा रहा है.






More Stories
दून में दबंगई दिखाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इस वर्ष हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन, 250 स्टालों का होगा पर्दापण
Mohit Yadav Wins Bronze at Commonwealth Karate Championship in Glasgow
शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26…काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष
2000 सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग का प्रस्ताव बना MCD के लिए गले की हड्डी, अब स्थायी रूप से रद्द करने की मांग