
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/राज्य ब्यूरो,/गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. बेटे ने धारदार हथियार से पिता को मौत के घाट उतार दिया. बेटे का पिता के साथ विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर बेटा धारदार हथियार लेकर आया और पिता पर ताबड़तोड़ वार किए. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मामला गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के आशियाना सिटी स्थित बुध बाजार का है. मृतक की पहचान 58 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रात तकरीबन 3:30 की है. बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर पिता इरफान को लहू लहान कर दिया. आनन-फानन में परिवार वाले इरफान को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों द्वारा इरफान को मृत्यु घोषित कर दिया गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है.
आरोपी का बहन और पिता से होता रहता था विवाद
बताया जा रहा है कि आरोपी का अक्सर अपनी बहन और पिता से किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था. परिवार वाले अक्सर बेटे को समझते थे. कल रात विवाद बढ़ने पर पिता इरफान ने गुस्से में आकर बेटी की पिटाई कर दी थी.
7 नवंबर 2026 को चांदनी, जो अशोक विहार की निवासिनी हैं, इन्होंने प्रातःकाल थाने पर सूचना दी कि उनके स्वयं के भाई ने अपने पिता इरफान की दाव से मारकर हत्या कर दी. इस सूचना पर अभियोग पंजीकृत किया गया और आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेकर पूछताछ की जा रही है और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के अनुसार अभियुक्त बालिग है. आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान किया जाएगा. – राम किशन, सहायक पुलिस आयुक्त, लोनी





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़