द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात नंदू गैंग का सहयोगी और हथियार मुहैया कराने वाला साथी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात नंदू गैंग का सहयोगी और हथियार मुहैया कराने वाला साथी गिरफ्तार

-'नो गन्स, नो गैंग्स' अभियान के तहत दो देसी पिस्तौल! -दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कोडा कार बरामद -दोनों आरोपी कई संगीन मामलों में रहे हैं शामिल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  शल स्टाफ टीम ने ‘नो गन्स, नो गैंग्स’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के एक सहयोगी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की स्कोडा कार बरामद की है। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में पहले से वांछित और संलिप्त रहे हैं।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंहने मामले संदर्भ में बतया कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ ने यह कार्रवाई की।

गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी से मिली सफलता-
डीसीपी के निर्देश पर एसीपी सुभाष मलिक की निगरानी और स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने लंबे समय तक अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी। टीम ने तकनीकी सर्विलांस, मुखबिर और अपराधियों के डाटा का विश्लेषण करते हुए कई स्थानों पर जाल बिछाया।

इसी दौरान सूचना मिली कि कई आपराधिक मामलों में शामिल सोनू चौधरी उर्फ साहिल चोरी की स्कोडा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर डाबड़ी क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने केशो राम पार्क, बिंदापुर इलाके में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

चोरी की स्कोडा कार और अवैध हथियार बरामद-
गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जांच में स्कोडा कार उत्तर-पश्चिम जिले के मौर्य एन्क्लेव थाना क्षेत्र से चोरी की निकली। इसके बाद डाबड़ी थाने में आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ और पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बुराड़ी में छापेमारी कर उसके सहयोगी शिवेंद्र उर्फ हंश उर्फ जेकी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भी एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में शिवेंद्र ने स्वीकार किया कि उसने स्कोडा कार चोरी कर सोनू को उपलब्ध कराई थी।

दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा-
गिरफ्तार आरोपी सोनू चौधरी उर्फ साहिल (36) उत्तम नगर के हस्तसाल गांव का निवासी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, कार जैकिंग के लिए अपहरण, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में वह कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के करीबी सहयोगी विक्की उर्फ सन्यासी के संपर्क में आया था और प्लॉट कब्जाने की नीयत से एक महिला पर फायरिंग की घटना में भी शामिल रहा है।

दूसरा आरोपी शिवेंद्र उर्फ हंश उर्फ जेकी (35) संत नगर, बुराड़ी का निवासी है। उसके खिलाफ 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह उत्तर जिला के सब्जी मंडी थाना का घोषित ‘बैड कैरेक्टर (बीसी)’ भी है।

बरामदगी-
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और मौर्य एन्क्लेव थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक स्कोडा कार बरामद की है, जिस पर पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।

जांच जारी-
द्वारका पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका क्या रही है। पुलिस का कहना है कि ‘नो गन्स, नो गैंग्स’ अभियान के तहत संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox