एक्सपायर्ड सामान पर फर्जी तारीख लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-तीन आरोपी गिरफ्तार -राजधानी में बड़ी कार्रवाई, सेहत से खिलवाड़ का खुलासा

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- राजधानी में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह एक्सपायर्ड खाद्य और पेय पदार्थों पर नई तारीख छापकर उन्हें बाजार में दोबारा बेच रहा था। इस खतरनाक खेल के जरिए लोगों की सेहत के साथ गंभीर जोखिम पैदा किया जा रहा था।

छापेमारी में भारी मात्रा में सामान बरामद
पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जहां से विभिन्न नामी कंपनियों के बड़ी मात्रा में खाद्य उत्पाद और पेय पदार्थ बरामद किए गए। जांच में पाया गया कि इन उत्पादों की समय सीमा समाप्त हो चुकी थी, लेकिन आरोपियों ने उन पर नई मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट छापकर उन्हें ताजा बताकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

प्रिंटिंग मशीनें और उपकरण भी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तारीख बदलने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रिंटिंग मशीनें, पैकेजिंग सामग्री और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

अधिकारियों की निगरानी में चला ऑपरेशन
यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर अक्षय गहलौत के नेतृत्व में, एसीपी राजपाल डाबस के मार्गदर्शन और डीसीपी हर्ष इंदौरा की निगरानी में अंजाम दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन से नकली खाद्य पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है और आगे भी ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी खाद्य उत्पाद को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट और पैकेजिंग की अच्छी तरह जांच करें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox