मान सरकार का बड़ा कदम, पंजाब की महिलाओं को मिलेगी मासिक आर्थिक मदद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मान सरकार का बड़ा कदम, पंजाब की महिलाओं को मिलेगी मासिक आर्थिक मदद

-महिलाओं के लिए 1000 रुपए महीने देने का ऐलान

पंजाब/सिमरन मोरया/- पंजाब की माम सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्रालय हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश करते हुए कहा कि ये बजट कई मायनों में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेश किया गया।

वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब की अर्यवयवस्था ने पिछले एक साल में अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 28,91,487 करोड़ अनुमानित है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए घरेलू उत्पाद 9,80,635 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

महिलाओं के लिए 1000 रुपए महीने देने का ऐलान
विधानसभा में ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब की महिलाओं को हर महीन 1000 रुपए दिए जाएंगे। जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के महिलाओं को 1500 रुपए महीने दिए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि लगभग 20000 सरकारी स्कूलों में हमने बुनियादी और उन्नत दोनों मानकों को सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि 99 फीसदी स्कूलों में चारदीवारी है। एक लाख से अधिक नए डेस्क की खरीद हुई है। उन्होंने कहा कि 3,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी स्कूल परिसरों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। 1,798 कैंपस मैनेजर स्कूल प्रशासन में सहायता कर रहे हैं।

मुफ्त बिजली देने का ऐलान
इसके अलावा पंजाब सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना जारी रखेगी। इसके लिए 7,614 करोड़ का बजट एलॉट किया गया है। वहीं, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी। जिसके लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 14,524 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सामाजिक न्याय और कल्याण योजनाओं के लिए 9,340 करोड़ का बजट तय किया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox