क्राउन प्रिंस खुद गाड़ी चलाकर पीएम मोदी को म्यूजियम ले गए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अम्मान/उमा सक्सेना/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉर्डन दौरे के दूसरे दिन भारत और जॉर्डन के बीच मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों की एक बेहद खास झलक देखने को मिली। जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने स्वयं वाहन चलाकर पीएम मोदी को राजधानी अम्मान स्थित जॉर्डन म्यूजियम तक पहुंचाया। यह दृश्य दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान, मित्रता और गहराते कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।

पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, भरोसे का अनोखा उदाहरण
क्राउन प्रिंस द्वारा स्वयं गाड़ी चलाकर प्रधानमंत्री मोदी को म्यूजियम ले जाना कूटनीति में एक असाधारण और प्रतीकात्मक कदम माना जा रहा है। क्राउन प्रिंस अल हुसैन पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के वंशज माने जाते हैं। उनका यह आत्मीय व्यवहार भारत और जॉर्डन के बीच दशकों पुराने रिश्तों में बढ़ते विश्वास और सम्मान को दर्शाता है।

दो दिवसीय दौरे पर जॉर्डन पहुंचे हैं पीएम मोदी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे थे। वे जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के आमंत्रण पर दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। जॉर्डन, पीएम मोदी की चार दिवसीय तीन देशों की विदेश यात्रा का पहला पड़ाव है। जॉर्डन के बाद प्रधानमंत्री इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर जाएंगे।

पीएम मोदी ने किया जॉर्डन म्यूजियम का दौरा, इतिहास से हुए रूबरू
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अम्मान के रास अल-ऐन क्षेत्र में स्थित जॉर्डन म्यूजियम का भी भ्रमण किया। यह म्यूजियम देश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक केंद्र है, जहां जॉर्डन की समृद्ध विरासत और पुरातात्विक धरोहरों को संजोकर रखा गया है। वर्ष 2014 में स्थापित इस म्यूजियम में प्रागैतिहासिक युग से लेकर आधुनिक काल तक की सभ्यता को दर्शाया गया है। यहां करीब 15 लाख साल पुराने जानवरों के अवशेष और 9 हजार साल पुरानी ऐन गजाल की चूने से बनी मूर्तियां भी मौजूद हैं, जिन्हें दुनिया की सबसे प्राचीन मानव आकृतियों में शामिल किया जाता है।

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत और जॉर्डन
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की। इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जॉर्डन आतंकवाद, कट्टरपंथ और उग्रवाद के खिलाफ एक समान और स्पष्ट सोच रखते हैं। दोनों देशों ने इस वैश्विक चुनौती से मिलकर निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई। करीब 75 वर्षों पुराने राजनयिक संबंधों के बीच हुई यह मुलाकात द्विपक्षीय रिश्तों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

व्यापार, रक्षा और निवेश में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
भारत और जॉर्डन के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, उर्वरक और कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा तथा पर्यटन जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश भविष्य में डिजिटल तकनीक, बुनियादी ढांचे और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दौरा भारत-जॉर्डन संबंधों को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox