“गोपाल नगर में पार्क बना कर बुजुर्गों ने इतिहास रचा, प्रशासन मोन”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“गोपाल नगर में पार्क बना कर बुजुर्गों ने इतिहास रचा, प्रशासन मोन”

नई दिल्ली/गोपाल नगर/उमा सक्सेना/-        दिल्ली के गोपाल नगर क्षेत्र में लोगों की एकजुटता और जनसहयोग का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला है। यहाँ के बुजुर्गों और समाजसेवियों ने मिलकर अपने दम पर एक बड़ा और सुंदर पार्क तैयार किया है। इस पार्क को बनाने में स्थानीय निवासियों ने दिन-रात मेहनत की और लगभग तीन सालों की लंबी मेहनत के बाद यह भव्य पार्क आकार ले पाया।

सरकार के सहयोग के बिना बनी मिसाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे कार्य में सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं मिला। गाँव के लोगों ने कई बार विधायक और पार्षद से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। इसके बावजूद ग्रामीणों ने हार नहीं मानी और अपने सामूहिक प्रयासों से इस पार्क को तैयार कर दिखाया।

स्थानीय लोगों की अहम भूमिका
इस पार्क को तैयार करने में कई प्रमुख लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
गोपाल नगर निवासी नवल सिंह (पूर्व प्रिंसिपल), आर्य सतीश दलाल, प्रधान कृपाल सिंह कादयान, जय नारायण सिंह, सूरत सिंह बारावाल, समाजसेवी करतार सिंह, लोकेश पार्क आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मी चंद आर्य, आजाद सिंह और एस्ट्रोलॉजर व नेचुरोपैथी चिकित्सक शुमोना घोष ने इलाके में पार्क निर्माण के लिए लगातार सहयोग और मार्गदर्शन दिया।

जनसहयोग की मिसाल बना गोपाल नगर पार्क
आज यह पार्क न सिर्फ हरियाली और सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि गोपाल नगर के निवासियों की एकजुटता, मेहनत और जनसहयोग की मिसाल भी बन गया है। लोगों का कहना है कि यह पार्क आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा, कि अगर इरादे मजबूत हों तो बिना सरकारी सहयोग के भी विकास संभव है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox