अफगान विदेश मंत्री का आगरा दौरा रद्द, ताजमहल दर्शन का कार्यक्रम टला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अफगान विदेश मंत्री का आगरा दौरा रद्द, ताजमहल दर्शन का कार्यक्रम टला

-आखिरी समय में बदला कार्यक्रम

अफगानिस्तान/उमा सक्सेना/- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी का आगरा दौरा अचानक रद्द कर दिया गया। रविवार सुबह उन्हें ताजमहल का भ्रमण करना था, लेकिन अंतिम क्षणों में उनका पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। प्रशासन को देर रात इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद सभी तैयारियों पर विराम लग गया।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम थे

मौलवी मुत्ताकी की यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने आगरा में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। सहारनपुर हिंसा की पृष्ठभूमि में प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था। ताजमहल परिसर से लेकर शिल्पग्राम तक भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

मिलने की इजाज़त नहीं मिली थी किसी को

शहर के मुफ्ती मजीद रूमी की अगुवाई में मुस्लिम समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल अफगान विदेश मंत्री से मिलने की इच्छा रखता था, लेकिन प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को मिलने की अनुमति नहीं दी। अधिकारियों का कहना था कि यह सिर्फ एक शिष्टाचारिक यात्रा थी और सुरक्षा कारणों से किसी से मुलाकात तय नहीं थी।

प्रशासन की तैयारी धरी रह गई

जिला प्रशासन ने सुबह 9 बजे देवबंद से शिल्पग्राम तक उनके स्वागत की पूरी तैयारी कर ली थी। ताजमहल में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक भ्रमण का कार्यक्रम तय था। लेकिन जैसे ही दौरा रद्द होने की सूचना मिली, प्रशासन की सारी तैयारियां अधूरी रह गईं।

आगे की तारीख तय नहीं

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि अफगान विदेश मंत्री का दौरा फिलहाल रद्द किया गया है। नई तारीख या कार्यक्रम की अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox