अभिषेक शर्मा ने बहन की शादी छोड़ निभाई नेशनल ड्यूटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अभिषेक शर्मा ने बहन की शादी छोड़ निभाई नेशनल ड्यूटी

  • अमृतसर में जश्न, कानपुर में देश सेवा

मानसी शर्मा/- अमृतसर/कानपुर:

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी आज अमृतसर में पूरे शाही अंदाज़ में हो रही है। लुधियाना से ओबेरॉय परिवार की बारात बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुई, और शादी समारोह में देश-विदेश की नामचीन हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। लेकिन इस खुशी के मौके पर एक बड़ी कमी सभी को खल रही है—कोमल के भाई और टीम इंडिया के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा की।

जहां पूरा परिवार शादी के जश्न में सराबोर है, वहीं अभिषेक शर्मा इस वक्त कानपुर में मौजूद हैं, जहां भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच चल रही अनऑफिशियल वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में वह टीम का हिस्सा हैं।

‘परिवार’ बनाम ‘देश’—अभिषेक ने चुना राष्ट्रधर्म

शादी से पहले आयोजित हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे समारोहों में अभिषेक ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें वह अपने परिवार के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे थे। लेकिन जैसे ही इंडिया A से कॉल आया, अभिषेक ने बिना देर किए टीम को जॉइन कर लिया।

शादी के दिन जब कोमल दुल्हन बन रही होंगी और पूरा परिवार नाच-गा रहा होगा, अभिषेक टीम के लिए मैदान पर पसीना बहा रहे होंगे। उन्होंने एक बार फिर यह साबित किया कि उनके लिए देश सबसे पहले है, चाहे निजी जीवन का कोई भी बड़ा मौका क्यों न हो।

गुरु युवराज के साथ दिखाई दिए, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में

लुधियाना में हुए एक पारिवारिक समारोह में अभिषेक अपने मेंटर युवराज सिंह के साथ दिखाई दिए थे। अब वह ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ मुकाबले में भारत A की जर्सी पहनकर मैदान में उतर चुके हैं।

भारत ने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी, और अब अभिषेक के टीम में शामिल होने से स्क्वॉड को और मजबूती मिली है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी एंट्री की वजह से प्रियांश आर्या को टीम से बाहर होना पड़ा, जिन्हें सिर्फ पहले मैच के लिए शामिल किया गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox