बागपत का अरुण सोनीपत एनकाउंटर में ढेर, मां बोली– कभी सोचा भी नहीं था बेटा इस राह पर जाएगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बागपत का अरुण सोनीपत एनकाउंटर में ढेर, मां बोली– कभी सोचा भी नहीं था बेटा इस राह पर जाएगा

हरियाणा/अनीशा चौहान/- हरियाणा के सोनीपत में एसटीएफ के साथ हुए संयुक्त ऑपरेशन में मारे गए बदमाश अरुण की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मूल रूप से बागपत के शिकूपुर गांव का निवासी अरुण इन दिनों मयूर विहार में अपने परिवार के साथ रह रहा था। मुठभेड़ में मारे गए रवींद्र और अरुण के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जहां अरुण बागपत से था, वहीं रवींद्र रोहतक का रहने वाला था।

मां-बाप को नहीं था कोई शक

घटना की जानकारी मिलते ही अरुण के घर में मातम पसर गया। मां सविता देवी बेटे की मौत से बेसुध हैं और बार-बार यही कह रही हैं कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि उनका बेटा इस रास्ते पर चला जाएगा। पिता राजेंद्र ने बताया कि अरुण बीते कुछ समय से बीमार था और शुगर की दवा ले रहा था। उन्होंने कहा कि अरुण कभी किसी गलत संगत में नहीं पड़ा और न ही उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहा।

पड़ोसियों ने बताया सीधा-सादा

मां सविता देवी ने कहा कि अंतिम बार बात करते समय अरुण ने बताया था कि वह हरिद्वार जा रहा है। वहीं, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अरुण की छवि हमेशा सीधी-सादी रही और उसके अपराध में शामिल होने की बात सुनकर सभी हैरान हैं।

दिशा पाटनी फायरिंग केस से जुड़ा नाम

पुलिस जांच के मुताबिक, अरुण का नाम 12 सितंबर को बरेली के सिविल लाइन क्षेत्र में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के बाद सामने आया था। जांच में रवींद्र के साथ उसकी संलिप्तता पाई गई। इसके बाद यूपी पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

परिवार की टूटी उम्मीदें

अरुण ने 12वीं तक पढ़ाई की थी और उसका परिवार डेयरी चलाकर जीवन यापन करता था। बेटे की आपराधिक गिरोह से अचानक जुड़ी मौत ने पूरे परिवार को गहरे आघात में डाल दिया है। परिजन अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि उनका बेटा अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox