कानपुर: मामी-भांजे के रिश्ते ने ली पति की जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कानपुर: मामी-भांजे के रिश्ते ने ली पति की जान

-12 किलो नमक से दफनाया गया खौफनाक सच

कानपुर/अनीशा चौहान/-  कानपुर से प्रेम और विश्वासघात की खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने ही भांजे संग अवैध संबंधों को छुपाने और रास्ते की बाधा हटाने के लिए अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के पास बगीचे में दफनाकर उस पर 12 किलो नमक डाल दिया गया, ताकि लाश जल्दी गल-सड़ जाए और राज कभी सामने न आए।

झूठ का सहारा लेकर छिपाती रही गुनाह
हत्या के बाद आरोपी पत्नी लक्ष्मी ने आधी रात को भांजे के साथ मिलकर शव को गड्ढे में दफनाया और ऊपर से नमक व मिट्टी डालकर सबूत मिटाने की कोशिश की। अगले दिन जब बच्चों ने पिता के बारे में पूछा तो उसने कहा कि “पापा काम से गुजरात चले गए हैं”। यही झूठ वह महीनों तक बच्चों और परिवार को सुनाती रही।

311 दिन बाद खुला राज
करीब 311 दिन तक यह गुनाह दबा रहा, लेकिन बुजुर्ग मां की जिद ने पुलिस को खुदाई करने पर मजबूर कर दिया। खुदाई में पति का कंकाल और नमक से दफनाया गया सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ताल में उजागर हुआ पूरा मामला
जांच में सामने आया कि लक्ष्मी और उसके भांजे के बीच लंबे समय से संबंध थे। पति इस रिश्ते के आड़े आ रहा था, इसलिए उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रची गई। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox