नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तियानजिन में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता की। करीब एक घंटे तक चली इस बातचीत में सीमा मुद्दों, कैलाश मानसरोवर यात्रा, व्यापारिक संबंधों और आपसी सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
गौरतलब है कि यह बैठक ऐसे समय हुई जब वैश्विक स्तर पर अमेरिकी टैरिफ के फैसले को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है। यही वजह थी कि दुनिया की नज़रें इस संवाद पर टिकी थीं। दोनों नेताओं के बीच लगभग दस महीने बाद मुलाकात हुई है। पिछली बार अक्तूबर 2024 में रूस के कजान शहर में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान इनकी बातचीत हुई थी।

सीमा पर शांति और स्थिरता
प्रधानमंत्री मोदी ने वार्ता के दौरान कहा कि पिछले वर्ष कजान में हुई उपयोगी चर्चा से भारत-चीन रिश्तों को सकारात्मक दिशा मिली। सीमा से सैनिकों की वापसी के बाद अब एक स्थिर और शांतिपूर्ण वातावरण बना है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा और उड़ानों की बहाली
पीएम मोदी ने जानकारी दी कि विशेष प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद सीमा प्रबंधन पर सहमति बनी है। इसके साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा को पुनः आरंभ कर दिया गया है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरू होने जा रही हैं। मोदी ने कहा कि भारत और चीन का सहयोग 2.8 अरब लोगों की भलाई से जुड़ा है और यह पूरी मानवता के हित में भी होगा।
विश्वास और सम्मान पर आधारित संबंध
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चीन आने के निमंत्रण और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सफल अध्यक्षता के लिए शी जिनपिंग को धन्यवाद भी दिया।


More Stories
T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पल में अफगानिस्तान को हराया
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद