नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नॉर्थ जिला के लालकिला, थाना कोतवाली पुलिस टीम ने झपटमार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्नैचिंग और चोरी के मोबाइलों के साथ दो रिसीवर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में झपटमार अज़ीम अहमद उर्फ नाने, फैजान, साहिल रिसीवर मेहताब व अज़हर है। पुलिस ने एक चोरी की बाइक, 13 मोबाइल फोन बरामद किए है।
उत्तरी जिला डीसीपी राजा बॉंठिया ने बताया कि इंस्पेक्टर जतन कुलदीप सिंह और एसआई विनोद नैन (प्रभारी पुलिस चौकी लाल किला) की देखरेख में गठित टीम ने एसआई वतन चौधरी, एचसी नरेंद्र व अन्य ने शिकायत के बाद 200 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के विश्लेषण के बाद आरोपियों की पहचान की 24 अगस्त को वही बाइक खजूरी चौक पर तीन व्यक्तियों के साथ देखी गई। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और उन्हें तीसरे पुश्ते, वजीराबाद रोड, दिल्ली के पास पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी अज़ीम और साहिल ने खुलासा किया कि उन्होंने बरामद बाइक, ट्रोनिका सिटी से चुराई थी और वे सभी इसका इस्तेमाल स्नैचिंग और लूट जैसे अपराध करने के लिए कर रहे थे। आरोपी अज़ीम और फैजान ने आगे खुलासा किया कि उन दोनों ने 19 अगस्त सुबह गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास दो अलग-अलग व्यक्तियों से मोबाइल फोन छीनने की लगातार घटनाओं को अंजाम दिया था और उन्होंने छीना हुआ मोबाइल फोन मेहताब नाम के एक व्यक्ति को बेच दिया था। इसके बाद, जाल बिछाया गया और मेहताब को भी खजूरी मेट्रो स्टेशन के नीचे से पकड़ लिया गया और उसके पास से पांच चोरी/छीनने वाले मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए। बाद में अज़हर को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से सात चोरी/छीनने वाले मोबाइल फ़ोन बरामद किए।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा