मायावती को “मम्मी” कहने पर पुनीत सुपरस्टार पर FIR, माफी मांगकर बोले – आगे से नहीं होगी गलती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मायावती को “मम्मी” कहने पर पुनीत सुपरस्टार पर FIR, माफी मांगकर बोले – आगे से नहीं होगी गलती

अनीशा चौहान/-   गाजियाबाद के यूट्यूबर और बिग बॉस फेम पुनीत सुपरस्टार उर्फ प्रकाश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार गलत वजह से। उनका एक इंस्टाग्राम वीडियो, जिसमें वे बसपा सुप्रीमो मायावती को “मम्मी” कहकर पुकारते नजर आए, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में पुनीत भावुक अंदाज में कहते हैं – “मम्मी, मैं तुम्हें बहुत मिस करता हूं।” हालांकि यह मजाक बसपा कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया और मामला गंभीर हो गया।

FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
20 अगस्त को गाजियाबाद के बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित ने शालीमार गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी कार्रवाई जरूरी होगी, वह की जाएगी। 1 करोड़ से अधिक सोशल मीडिया फॉलोअर्स वाले पुनीत के लिए यह विवाद अब बड़ा सिरदर्द बन गया है।

पुनीत का U-टर्न, मांगी माफी
FIR की खबर सामने आते ही पुनीत सुपरस्टार ने माफी मांगते हुए डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा – “मैंने मायावती जी को लेकर एक वीडियो बनाया था, लेकिन मेरा इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था। अगर किसी को बुरा लगा तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।” पुनीत ने वादा किया कि आगे से ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी। हालांकि सवाल यह है कि क्या उनकी यह माफी बसपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत कर पाएगी या विवाद और बढ़ेगा।

कौन हैं पुनीत सुपरस्टार?
पुनीत सुपरस्टार का असली नाम प्रकाश कुमार है। वे सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी और अजीबोगरीब वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। कीचड़ में खाना खाना हो या नाले में लेटना – उनके वीडियो वायरल होने की गारंटी माने जाते हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में भी उन्होंने हिस्सा लिया था, लेकिन अपनी हरकतों की वजह से शो से 24 घंटे के भीतर बाहर कर दिए गए। अब मायावती को “मम्मी” कहने वाला वीडियो उन्हें फिर से विवादों के घेरे में ले आया है।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और फैंस की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या पुनीत की माफी से मामला शांत होगा या गाजियाबाद पुलिस उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox