एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच पर संजय राउत का विरोध, PM मोदी को लिखा पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच पर संजय राउत का विरोध, PM मोदी को लिखा पत्र

अनीशा चौहान/-    शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे – UBT) के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की मंजूरी पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस फैसले को ‘अमानवीय’ और ‘देश की भावनाओं का अपमान’ बताया। राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, तो फिर एशिया कप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने की तैयारी क्यों हो रही है? क्या अब खून और क्रिकेट एक साथ बहेंगे?

पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर साझा
संजय राउत ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह चिट्ठी साझा की। इसमें उन्होंने लिखा कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों का खून अभी सूखा भी नहीं है और उनके परिवारों के आंसू भी थमे नहीं हैं। ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना भारतीय सैनिकों के बलिदान का अपमान है। राउत ने इसे कश्मीर के लिए बलिदान देने वाले शहीदों और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति का भी अनादर करार दिया।

क्रिकेट को लेकर उठाए गंभीर सवाल
पत्र में राउत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा कि भारत लगातार नुकसान झेल रहा है और ऐसे समय में क्रिकेट मैच की मंजूरी देशवासियों की भावनाओं से खिलवाड़ है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या इस मैच की मंजूरी के पीछे आर्थिक हित जुड़े हुए हैं। उन्होंने बीसीसीआई सचिव जय शाह का नाम लेते हुए पूछा कि क्या इस निर्णय से किसी खास राजनीतिक दल को वित्तीय लाभ हो सकता है।

“अगर महाराष्ट्र में होता मैच, तो रोकती शिवसेना”
राउत ने आगे कहा कि यदि यह मैच महाराष्ट्र में आयोजित हो रहा होता, तो बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना इसे हर हाल में बाधित करती। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदुत्व और देशभक्ति के मूल्यों को प्राथमिकता देना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की मंजूरी इन मूल्यों के खिलाफ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox