पत्नी की ट्रोलिंग पर बोले इरफान पठान – “सफा घर की लीडर हैं, उन पर कमेंट गलत है”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पत्नी की ट्रोलिंग पर बोले इरफान पठान – “सफा घर की लीडर हैं, उन पर कमेंट गलत है”

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि त्योहार जैसा है। टीम इंडिया की जीत पर देश खुशियों में डूब जाता है, लेकिन हार की स्थिति में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही अनुभव ‘स्विंग के सौदागार’ इरफान पठान के परिवार ने भी किया।

इरफान पठान की पत्नी सफा बेग को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। इस पर लल्लनटॉप से बातचीत में इरफान ने कहा कि शुरुआत में यह सब बुरा लगता था, लेकिन इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने साफ कहा, “अगर घर की लीडर को कुछ कहोगे, तो बुरा लगेगा। सफा की ट्रोलिंग बहुत गलत तरीके से हुई है और यह बिल्कुल सही नहीं है। मेरी मोहतरमा को भी शुरुआत में बुरा लगा था। मेरा यही कहना है कि कमेंट मत पढ़ो।”

“सफा घर की लीडर हैं”
इरफान ने अपनी पत्नी को परिवार की असली लीडर बताते हुए कहा कि उनकी ट्रोलिंग करना अनुचित है। 2016 में सफा बेग से शादी करने वाले इरफान ने यह भी माना कि नेगेटिविटी के बावजूद उनका मन करता है कि पारिवारिक पलों को सोशल मीडिया पर साझा करें।

“…बहुत प्राइवेट आदमी हूं”
इरफान ने इंटरव्यू में कहा, “अगर मेरा बस चले तो मैं रोज फैमिली फोटो पोस्ट करूं, लेकिन मैं पब्लिक फिगर होते हुए भी बहुत प्राइवेट आदमी हूं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह परिवार की निजता और सम्मान को सबसे ऊपर रखते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox