IPL 2025: महंगे खिलाड़ी रहे फेल,सस्ते ने मचाई धूम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

IPL 2025: महंगे खिलाड़ी रहे फेल,सस्ते ने मचाई धूम

क्रिकेट/खेल/अनीशा चौहान/- IPL 2025 ने इस बार पुरानी कहावत “महंगा रोए एक बार, सस्ता रोए बार-बार” को गलत साबित कर दिया है। इस सीजन में कई महंगे खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, जबकि कम कीमत में खरीदे गए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया।

महंगे खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन

मेगा ऑक्शन में टीमों ने बड़े खिलाड़ियों पर जमकर पैसे खर्च किए, लेकिन अब उनका कमजोर प्रदर्शन टीमों के लिए सिरदर्द बन गया है। सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (27 करोड़ रुपये) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सिर्फ 15 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये) ने तीन मैचों में केवल 9 रन जोड़े।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (16.30 करोड़ रुपये) ने तीन पारियों में सिर्फ 21 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल (18 करोड़ रुपये) और केकेआर के रिंकू सिंह (13 करोड़ रुपये) भी बड़ी कीमत के बावजूद अब तक कोई खास योगदान नहीं दे पाए हैं। इन पांच खिलाड़ियों की कुल कीमत 98.05 करोड़ रुपये है, लेकिन प्रदर्शन के लिहाज से वे पूरी तरह विफल रहे हैं।

सस्ते खिलाड़ियों ने किया कमाल

जहां महंगे खिलाड़ी संघर्ष कर रहे हैं, वहीं कम कीमत में खरीदे गए खिलाड़ियों ने IPL 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

  • मुंबई इंडियंस के अश्विनी कुमार (30 लाख रुपये) ने अपने पहले ही मैच में केकेआर के खिलाफ 4 विकेट चटकाए और सभी को प्रभावित किया।
  • मुंबई इंडियंस के ही विग्नेश पुथुर (30 लाख रुपये) ने 2 मैचों में 4 विकेट झटककर अपनी गेंदबाजी से सबको चौंका दिया।
  • सनराइजर्स हैदराबाद के अनिकेत वर्मा (30 लाख रुपये) ने 3 मैचों में 117 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती दी।
  • दिल्ली कैपिटल्स के विपराज निगम (50 लाख रुपये) ने भी अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दुल ठाकुर (2 करोड़ रुपये) ने 2 मैचों में 6 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में अपनी जगह बना ली।

महंगे खिलाड़ियों पर दांव लगाना सही या गलत?

अब तक के मैचों में यही देखा गया है कि महंगे खिलाड़ी फ्लॉप हो रहे हैं, जबकि सस्ते खिलाड़ियों ने कमाल कर दिखाया है। अगर यही सिलसिला जारी रहा, तो इस सीजन के बाद क्रिकेट फैंस कह सकते हैं –

“सस्ता ना रोए इस बार, महंगा रोए बार-बार!”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox