नई दिल्ली/- मृतक की पहचान प्रशांत कौशिक (38) के रूप में हुई है, जो पत्नी और दो बच्चों के साथ प्रेम नगर में रहते थे। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी पर संदेह नहीं जताया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रेम नगर थाना पुलिस को एक व्यक्ति के गोली मारकर खुदकुशी करने की जानकार मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के दाहिनी कनपटी में गोली लगी है और पास ही एक पिस्टल पड़ी है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने अभी तक किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ