
देहरादून/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार और हास्य अभिनेता घन्ना भाई (घनानंद) अब हमारे बीच नहीं रहे। उत्तराखंड रंगमंच के अनुभवी कलाकार घन्ना भाई का जन्म 1953 में पौड़ी जिले के गगोड़ गांव में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कैंट बोर्ड लैंसडाउन, जिला पौड़ी गढ़वाल में हुई।

घन्ना भाई ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत 1970 में रामलीलाओं और नाटकों से की। 1974 में उन्होंने रेडियो पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए और बाद में दूरदर्शन पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। अपने अनूठे हास्य अभिनय से उन्होंने उत्तराखंड के लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई।
लंबी बीमारी के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से उत्तराखंड कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र