दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने द‍िए सारे सवालों के जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने द‍िए सारे सवालों के जवाब

मानसी शर्मा/- दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का डंका बजाने वाली भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर चुकी है। भाजपा की इस प्रचंड जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दिल्ली का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? इस समय जनता की नजरों में परवेश वर्मा एक मुख्य दावेदार हैं। लेकिन इसी बीच, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कुछ ऐसे संकेत द‍िए हैं, जिससे दिल्ली के मुख्‍यमंत्री का चेहरा साफ हो गया है। एक इंटरव्‍यू में जब हरदीप पुरी से पूछा गया क‍ि द‍िल्‍ली का मुख्‍यमंत्री कौन होगा? क्‍या बीजेपी फ‍िर से सबको चौंकाने वाली है? क्‍या आप भी सीएम का चेहरा हो सकते हैं? तब इस पर हरदीप पुरी ने जवाब दिया कि इस विषय में किसी भी अटकलों पर ध्यान न दें।

हमें एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो आने वाले पांच सालों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा। इसलिए हमें सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है। लेकिन जो भी फैसला लिया जाएगा, वो हमें मंजूर होगा। ‘BJP करेगी भ्रष्‍टाचार को खत्‍म’ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का कहना है कि भाजपा को ये जीत एक ऐसे मॉडल को हराकर मिली है, जो सिर्फ धोखे पर ही आधारित थी। क्योंकि बिजली पर सब्सिडी तो दी गई। लेकिन कभी बढ़ते हुए बिजली बिलों के बारे में बात क्‍यों नहीं गई? इसलिए अब जब बीजेपी की सरकार दिल्ली में आ चुकी है, तो सरकार सारी योजनाओं को लागू रखेगी। लेकिन इसके साथ ही भ्रष्‍टाचार को भी खत्‍म करेगी।

क्या है बीजेपी का एजेंडा? जब हरदीप पुरी से बीजेपी के एजेंडा के बारे में भी पूछा गया तब उन्होंने जवाब दिया कि हमें द‍िल्‍ली का रीडेवलपमेंट करना है। क्योंकि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की ओर है। इसलिए हमने इसका मास्‍टरप्‍लान भी तैयार कर लिया है। हरदीप पुरी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने जो वादे अभी तक पूरे नहीं किए है, वो बीजेपी सरकार पूरे करेगी। बीजेपी सरकार यमुना को साफ करेगी। इसी के साथ साबरमती की तरह यमुना में भी र‍िवरफ्रंट बनाएंगे। मह‍िलाओं के लिए भी हमने कई योजनाओं का ऐलान किया था, जिसे अब लागू करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox