श्रीलंकाई नौसेना की फायरिंग में भारतीय मछुआरे घायल, MEA ने किया राजदूत को तलब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रीलंकाई नौसेना की फायरिंग में भारतीय मछुआरे घायल, MEA ने किया राजदूत को तलब

मानसी शर्मा/- भारत और श्रीलंका के बीच एक बार फिर से तनाव पैदा होते दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने भारतीय मछुआरों के मामले पर श्रीलंका के सामने नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार को डेल्फ़्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान फायरिंग की गई। जिसमें 2 भारतीय मछुआरे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अब इस मामले में श्रीलंका के कार्यवाहक राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। फायरिंग में घायल हुए 2 मछुआरे बता दें, इस जहाज पर सवार 13 मछुआरें सवार थे।

उन्हें पकड़ने के दौरान फायरिंग की गई। जिसमें 2 भारतीय मछुआरे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसके बाद उन्हें जाफना टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा तीन अन्य मछुआरों को भी मामूली चोटें आईं हैं। जिनका इलाज चल रहा है। विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान इस पूरे मामले में विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। मंत्रालय का कहना है ‘आज सुबह डेल्फ्ट द्वीप के नजदीक 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना की ओर से फायरिंग की गई। जिसमें 2 मछुआरें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज जाफना टीचिंग अस्पताल में चल रहा है।’

मंत्रालय ने आगे कहा कि इसकी सूचना मिलते ही भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से अस्पताल में मुलाकात की। बता दें, श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी के जवाब में विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया। इसी के साथ घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया। क्या है पूरा मामला? गौरतलब है कि मंगलवार को तमिलनाडु के मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने उनकी नाव पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में 2 मछुआरे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस नाव में 13 मछुआरे सवार थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox