नजफगढ़ में कांग्रेस नेता सत्यपाल भारद्वाज ने किया आप प्रत्याशी का समर्थन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में कांग्रेस नेता सत्यपाल भारद्वाज ने किया आप प्रत्याशी का समर्थन

-टिकट नही मिलने पर जताई नाराजगी, नामांकन लिया वापस, कहा- अब वह तरूण यादव के लिए वोट मांगेंगे

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ विधानसभा में चुनावी जंग अब परवान चढ़ रही है। प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए विरोधी पार्टियों में सेंध लगा रहे है। वहीं कुछ नाराज नेता भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में जुटे है। कांग्रेस नेता सत्यपाल भारद्वाज ने टिकट ना मिलने की भड़ास निकालते हुए आप प्रत्याशी तरूण यादव को अपना समर्थन दे दिया और कहा कि अब वह आम आदमी के लिए वोट मांगेंगे।

20 जनवरी को नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि तक इंतजार करने के बाद भी जब सत्यपाल भारद्वाज को कांग्रेस का टिकट नही मिला तो उन्होने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आप प्रत्याशी तरूण यादव का समर्थन कर दिया। हालांकि दिल्ली में आप व कांग्रेस का कोई गठबंधन नही है और इस बार कांग्रेस आप व भाजपा के खिलाफ डटकर चुनाव लड़ रही हे। फिर भी श्री भारद्वाज ने आप को समर्थन देकर कांग्रेस के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस नेता डा. सत्यपाल भारद्वाज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तरूण यादव को अपना समर्थन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ में कह रहे है कि कांग्रेस पार्टी ने उनके साथ विश्वासघात किया है। जिसकी उनकी तरफ से ये प्रतिक्रिया है।  

इस संबंध में जब कांग्रेस नेता सत्यपाल भारद्वाज से बात की गई तो उन्होने कहा कि कांग्रेस ने उन्हे भरोसा दिया था कि आपको टिकट मिलेगी। लेकिन नामांकन करवाने के बाद अंतिम समय पर सुषमा यादव को टिकट दे दी गई। जिसका वह पुरजोर विरोध करते है। उन्होने कहा कि पार्टी ने उनके साथ विश्वासघात किया है। अब इसकी प्रतिक्रिया तो होगी ही। उन्होने बताया कि उन्होने अपना नामांकन वापिस ले लिया है लेकिन वह सुषमा के समर्थन में नही तरूण यादव के समर्थन में लिया है। और उन्होने अपना व अपने समर्थकों का आप प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन दे दिया है। क्योंकि उनकी नजर में आप प्रत्याशी ही इस क्षेत्र में विकास करा सकता हे। तरूण में वो सभी गुण मोजूद है जो भावी विधायक में होने चाहिए। हालाकि लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और उन्होने सत्यपाल भारद्वाज को एक मतलबी व मोकापरस्त नेता बताया हे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox