देश में जून-जुलाई में चरम पर पहुंच सकती है कोरोना महामारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में जून-जुलाई में चरम पर पहुंच सकती है कोरोना महामारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना संक्रमण अब देशभर में तेजी पकड़ने लगा है। जिसके चलते रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन और अन्य कदम उठाए जाने के बावजूद अभी इसके मामले रूकने की बजाये बढते ही जा़ रहे हैं। जिसे देखते हुए चिकित्सा जगत में चिंता का माहौल बन गया है। जिसपर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर ने कहा कि देश में कोविड-19 महामारी अभी अपने शिखर पर नहीं पहुंची है लेकिन उन्होने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि जून-जुलाई में यह बिमारी देश में अपने चरम पर होगी।
                                       एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा, मोडलिंग के डेटा और जिस तरह केस यहां पर बढ़ रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि जून और जुलाई महीने में यह महामारी अपने चरम पर होगी, लेकिन इसमें कई वेरिएबल्स हैं और समय के साथ ही हम ये जान पाएंगे कि ये बीमारी कितना फैली और लॉकडाउन का क्या प्रभाव रहा। वैक्सीन नहीं होने के चलते सरकार ने कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन का रास्ता अपनाया है। लॉकडाउन के पहले ही दिन 25 मार्च तक भारत में कोविड-19 के 600 से ज्यादा केस सामने आ चुके थे और 13 लोगों की मौत हो चुकी थी। गुरुवार को लॉकडाउन के शुरू होने के 43वें दिन भारत में कोरोना के मामले 53,000 के पास पहुंच गए और करीब 1800 लोगों की इससे मौत हो गई। महाराष्ट्र में करीब 17 हजार कोरोना केस आए है जबकि गुजरात में 6,500, दिल्ली में 5,500 केस है। यानी, इन तीनों राज्यों के कुल कोरोना केस देशभर के कोविड-19 केस की आधी संख्या के बराबर है। कोरोना से केरल में सबसे ज्यादा रिवकरी रेट और सबसे कम मरने वालों की संख्या रही, जबकि सिक्कम मात्र एक ऐसा राज्य है जहां पर कोविड-19 का एक भी केस नहीं आया है।
                                     देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,783 हो गई है। इस दौरान 3,561 संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 52,952 हो गई। दिल्ली में बुधवार तक सामने आए कोविड-19 के 5,532 मामलों में से एक-तिहाई मामले एक से छह मई के बीच सामने आए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox